News Addaa WhatsApp Group Join करें

Laxmiganj Sugar Mill/लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज 30वां दिन जारी।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 21, 2021  |  5:35 PM

518 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill/लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज 30वां दिन जारी।

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पुन: भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 22 नवम्बर 20 21 से जारी है और आज दिनाँक 21 दिसम्बर 2021 को धरना प्रदर्शन का 30वां दिन है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

मंगलवार को धरने को 30वें दिन यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुये बताया कि, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीति अपनाई हुई है, क्योंकि लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए लगातार आज 30 दिन से हमारे नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किसानों कर रहे है और इस 30 दिन में जिला प्रशासन के अधिकारियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम से कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक शासन द्वारा मिल को चलवाने की घोषणा नही करना इस डबल इंजन सरकार की नाकामी और तानाशाही है। आगे यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया की लग रहा है अब हमें धरना प्रदर्शन की दिशा के रुख को बदलना पड़ेगा तभी जाकर सरकार को किसानों की आवाज उनके कान तक पहुंचेगा।
अन्त में जिलाध्यक्ष ने कहा की जबतक बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये सरकार घोषणा करके कार्य शुरू नही कराती है तबतक यह धरना प्रदर्शन अनवरत ऐसे ही चलता रहेगा।

इस मौके पर जिला सचिव चेतई प्रसाद, ग्राम अध्यक्ष चांदबली, श्रीकान्त, सरल मियाँ, ठगई, रामनरेश, मन्नू वर्मा, अर्जुन गौड़, रामअवतार मौर्या, रामबृक्ष, जगदीश मिस्त्री, छेदी राय, शीतल गौड़, सुरेश, नियामत,सुकुरल्लाह, विकाऊ, हरी यादव, जगदीश प्रसाद, प्रकाश , रामशीष, मैना देवी, बिन्दु देवी, शिवराजी देवी, मराछी देवी, बादामी देवी, लाल बच्ची देवी, उदीया देवी, रजनी देवी, ढोंढा, रामऔतार, श्रीकान्त, हरी यादव, आशिक अली, ओमप्रकाश वर्मा, श्यामसुंदर, राम प्यारे, धीरज, कोदई, रामाज्ञा के साथ अन्य सैकड़ों किसान अपनी सहभागिता दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking