News Addaa WhatsApp Group Join करें

लखनऊ में इलाज के दौरान पूर्व विधायक की मृत्यु , शोक में डूबे शुभचिंतक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 11, 2025  |  9:25 PM

361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लखनऊ में इलाज के दौरान पूर्व विधायक की मृत्यु , शोक में डूबे शुभचिंतक WhatsApp
Responsive image

सपा के पूर्व विधायक व समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 पूर्णमासी देहाती का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मृत्यु हो गई। पूर्व विधायक की मृत्यु होने की खबर आम होते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक डा0 देहाती गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने निज आवास पर थे कि अचानक उनके सीने में दर्द शुरु हुआ। तत्काल उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने पर सोशल मीडिया पर सपा कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के पोस्ट डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे के आस-पास ईलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना आम होते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। डाक्टर देहाती 1989 से 2017 के बीच एक बार निर्दल व तीन बार सपा से विधायक रहे। डाक्टर देहाती पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे। उनके मौत से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। सभी उनको पूर्वांचल में गांधी उपनाम से जानते थे। तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही उनके बड़े बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा गुरुवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक निवास नौरंगिया के लिए चल दिए है। शनिवार को सुबह पनियहवा नारायणी घाट पर उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न होगा।

उनके मौत पर पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय,गो सेवा उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री उ0 प्र0 शासन, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, डा0 शिवाजी राव, डा0 आइ0 जी0 राव, पत्रकार रामबिहारी राव, पत्रकार राजीव सिंह, पत्रकार अनिल सिंह,राजेश्वर गोविंद राव, घनश्याम यादव, राजेश यादव, डा0 महंथी यादव ,गिरजेश यादव, जनार्दन यादव, पूर्व प्रधान छोटे यादव,हरि यादव, संत सिंह , काशी नरेश सिंह,जकाउल्लाह कुरैशी ,दिलशाद आलम, कैलाश यादव, श्रीनिवास यादव, बुनेला गुप्ता आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking