News Addaa WhatsApp Group Join करें

धरना की सफलता के लिये मदरसा शिक्षकों ने की बैठक

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 30, 2024  |  6:17 PM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धरना की सफलता के लिये मदरसा शिक्षकों ने की बैठक WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी(न्यूज़ अड्डा)।मदरसा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ में सिकन्दर बाबा के नेतृत्व में आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम बलडीहा स्थित एम एन आर आई हाईस्कूल में मदरसा शिक्षकों की एक बैठक मुर्तुजा अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

बैठक में शिक्षकों द्वारा प्रदेश में संचालित मदरसों में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों की समस्याओं जिनमें मुख्य रूप से अवरुद्ध वेतन को चालू कराने,विगत सालों से बकाया वेतन दिलाने,योजना का संचालन सरकार द्वारा ही कराये जाने,सेवा नियमावली बनवाने के साथ ही मदरसा शिक्षकों की अन्य समस्याओं के समाधान कराने के उद्देश्य से आहूत धरना- प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।बैठक में किरन शर्मा,आफताब आलम,अमजद अंसारी,मुस्तुफा अंसारी,अशोक कुमार ,कौसर अली,सोनू आलम,पूनम शर्मा व अनुराग शर्मा आदि शिक्षक शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking