News Addaa WhatsApp Group

यूक्रेन से लौटे कप्तानगंज के छात्रों का सांसद ने किया स्वागत

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 8, 2022  |  5:28 PM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूक्रेन से लौटे कप्तानगंज के छात्रों का सांसद ने किया स्वागत

कप्तानगंज/कुशीनगर। सांसद ने यूक्रेन से सकुशल लौटे बच्चों व परिजनों से मिलकर पुष्प गुच्छ देकर कर स्वागत किया व कुशल क्षेम लिया। वहीं परिजनों ने सांसद व प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज की हॉट खबर- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा...

विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा गंभीरपुर में रामकिशन गुप्ता के पुत्र रंजीत गुप्ता जो युकेन्र में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहा था जो विगत 01 मार्च को ऑपरेशन गंगा के द्वारा सकुशल वतन वापसी किये। इसकी जानकारी मिलने पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने छात्र के घर पहुँचकर उनको माल्यार्पण व गुलदस्ता देकर उनको सम्मानित किया तथा बधाई देते हुए छात्र व उनके परिजनों का भी कुशल क्षेम लिया साथ ही उन्होंने छात्र व परिजनों को आश्वस्त किया की आगे भी किसी प्रकार की सुविधा या सहायता के लिए हमेशा परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ व सहयोग के लिए खड़े रहेंगे।
इस दौरान सांसद श्री दुबे ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी की कुशल विदेश नीति के वजह से ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फसे सभी भारतीय छात्र सकुशल देश वापसी कर रहे है। जिसके लिए मा०प्रधानमंत्री का जनपद के सभी जनता के तरफ से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही सभी बच्चों के परिजनों व बच्चों ने केंद्र सरकार की कार्यो की सराहना की वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व साँसद विजय कुमार दुबे का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान विनय प्रकाश गौड़, रामगोपाल गुप्ता, आनन्द मिश्रा,ग्राम प्रधान अम्बिका गुप्ता,रविन्द्र गौड़,बैजनाथ गुप्ता,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,आशुतोष पाण्डेय,राजेश साहनी,राजेश गुप्ता, धीरज मौर्य,रामप्रवेश साहनी,हरिप्रिय पाठक,बृजेश साहनी,राज सिंह,विशम्भर प्रसाद,धीरज पाठक,शशिकांत पाण्डेय आदि उपस्थित रह।

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking