News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 4, 2025  |  8:21 PM

374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खंड मोतीचक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरेटवा में बड़ा टोला में हनुमान मंदिर और कोइरी टोला पर शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 5 फरवरी से शुरू होने वाले इस पंच दिवसीय कार्यक्रम के शुरुआत में आज दिन बुधवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए मंदिर परिसर में 1001कलश रखा गया है।पुरे गांव की साफ-सफाई एवं मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का कार्य संपन्न हो गया है। मंदिर को फुल मालाओं से सजाया गया है।पुरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

गांव के प्रधान प्रतिनिधि व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो परंपरागत तरीके से मंदिर परिसर खैरटवां बड़े टोले से प्रारंभ होकर चौराहे से होते हुए बहुआस और सिरसिया सिंहासिनी माता के स्थान पर जाएगी जहां पर विधि-विधान से जल भरकर उसके पश्चात विशुनपुरा के रास्ते भुड़ाडीह,जमुआन से होकर खैरटवां आकर हनुमान जी के मंदिर पर समाप्त होगी।इसके बाद अगले पांच दिनों तक आचार्य जनों द्वारा मुर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, इसके बीच में पंडित टुनटुन मिश्रा उर्फ हलचल बाबा द्वारा सायं 7 बजे से 10 बजे तक प्रवचन किया जाएगा और 10 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महा प्रसाद और भंडारा के साथ कार्यक्रम पूर्ण होगा।इस आयोजन के लिए ग्रामीणों ने अपनी पूरी ताकत से सहयोग किया है और इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर रामप्रताप पाण्डेय,दिलीप पाण्डेय,रामप्रीत सिंह, गनेश शर्मा, रोपन साहनी, श्रीराम शर्मा, लालजी गुप्ता, लालजी सिंह, राजेन्द्र सिंह, गौरी शंकर सिंह, अनिरुद्ध यादव, प्रकाश साहनी, रमाशंकर सिंह, डुगुर यादव, नाथू कुशवाहा, गब्बू यादव, बहारन सिंह, लक्ष्मी सिंह, सुबाष प्रसाद, रोशनलाल भारती, खूबलाल प्रसाद, विनोद सिंह, विनोद प्रसाद सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking