News Addaa WhatsApp Group Join करें

सहायक मंडल इंजीनियर छपरा, पीडब्ल्यू आई तमकुही व डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने किया साइड सर्वेक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 6, 2021  |  6:10 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सहायक मंडल इंजीनियर छपरा, पीडब्ल्यू आई तमकुही व डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने किया साइड सर्वेक्षण WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मंडल रेल प्रबंधक इंजीनियरिंग वाराणसी के आदेश पर बुधवार को रामकोला में सहायक मंडल इंजीनियर छपरा आनंद यादव एवं पीडब्ल्यू आई तमकुही राकेश राव तथा डीएम के निर्देश पर साइट सर्वेक्षण के लिए उप जिलाधिकारी कप्तानगंज कोमल यादव रामकोला पहुंचे और कप्तानगंज थावे रेल पथ पर बने रेलवे फाटक नंबर 88 को बंद करने की कवायद शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर त्रिवेणी सुगर मिल के अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक बंद होने पर आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।एसडीएम ने जनहित में 88 नम्बर गेट को जनहित में उचित नही समझा और 86 नम्बर गेट (नगर पंचायत के पीछे) को बंद करने की अपनी स्वीकृति देते हुए अपने उच्च अधिकारी को अग्रसरित कर दिया। जबकि मण्डल रेलवे प्रबंधक वाराणसी ने गेट नम्बर 86 और 88 दोनों को बंद करने का आदेश दिया है। रेलवे अब केवल गेट नम्बर 86 को बंद करेगी और आवागमन के लिए बगल से सम्पर्क मार्ग बनायेगी।सभी ने माना कि इस रेल पथ पर बने गेट नंबर 88 की बंद होने से अगल- बगल के ग्रामवासियों सहित इस रूट से बड़ी गाड़ियों को लेकर आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking