News Addaa WhatsApp Group Join करें

फुटबॉल मैच: हसनापुर की टीम ने जमाया शिल्ड पर कब्जा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 4, 2025  |  8:26 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फुटबॉल मैच: हसनापुर की टीम ने जमाया शिल्ड पर कब्जा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। स्थानीय उपनगर स्थित श्री गांधी किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में खड्डा फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को हसनापुर व सिसवा की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। हसनापुर की टीम ने पेनाल्टी शूट में 7-8 से फाइनल के खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीम को शिल्ड और ट्राफी प्रदान किया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मंगलवार को फाइनल मैच हसनापुर (बिहार) व सिसवा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें हसनापुर (बिहार) व सिसवा की टीमें निर्धारित समय में बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट में हसनापुर की टीम ने सिसवा की टीम को 7-8 से पराजित कर फाइनल के खिताब पर कब्जा जमा लिया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने पुरस्कार वितरण किया। मैन आफ द मैच के रूप में हसनापुर के मंजीत को सम्मानित किया गया।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आरपीआईसी के प्रबंधक नीरज तिवारी, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल अमर जायसवाल, प्रकाश बहादुर, राजू गुप्ता, अमरचंद मद्धेशिया, इल्तिजा हुसैन, दीनानाथ मद्धेशिया, खड्डा क्लब के गुड्डू गुप्ता, पवन मद्धेशिया, तबरेज आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking