News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंचायत सहायकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 5, 2025  |  7:17 PM

249 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंचायत सहायकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के पंचायत सहायकों ने बुधवार को पंचायत सहायक यूनियन के बैनर तले संगठन के अध्यक्ष यशवंत कुमार निषाद की अगुवाई में सेवा नियमावली बनाने एवं मानदेय वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक विवेकानंद पाण्डेय को देकर मांगो पर विचार करने की मांग की।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बुधवार को खड्डा ब्लाक के पंचायत सहायकों विधायक विवेकानंद पाण्डेय को दिए ज्ञापन में बताया है कि वर्तमान में पंचायत सहायकों का मानदेय 6 हजार रुपए दिया जा रहा है जो परिवार के भरण-पोषण के लिए अपर्याप्त है। संगठन ने काम की अधिकता को देखते हुए मानदेय में वृद्धि करने, अनुबंध प्रणाली समाप्त करने, महिला पंचायत सहायकों को स्थानांतरण नीति लागू करने और ग्राम पंचायत सचिव भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण सहायकों को दिए जाने की मांग की। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मांगों पर सम्यक विचार करने की बात की।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष यशवन्त कुमार निषाद, उपाध्यक्ष अखिलेश निषाद, अमित गुप्ता, अखिलेश शर्मा, अजय यादव, विजय सिंह, अतिउल्लाह अंसारी, राजन, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking