कुशीनगर। जिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण उप जिलाधिकारियों से करवाया, जिसमे स्वास्थ्यकर्मियों की नब्ज टटोली गई, इस निरीक्षण में सात दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अपने ड्यूटी से नदारद मिले। जिसके विषय में उप जिलाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग के कारनामे को उजागर किया है। जिलाधिकारी ने लापरवाह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है साथ ही स्पष्टीकरण भी माँग है।इस निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
आपको बताते चले की शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग में एक साथ सर्च अभियान उप जिलाधिकारियों द्वारा शुरू करवाया, ठीक दस बजकर तीस मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उप जिलाधिकारियों की गाड़िया ठहरी और उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण शुरू किया.
मिली जानकारी के मुतबिक, समुदयिक स्वास्थ्य केंद्रो के निरीक्षण के दौरान CHC कसया पर 09, CHC कुबेरनाथ पर 14, CHC कप्तानगंज पर 01, CHC सेवरही पर 17, CHC तमकुही पर 05, PHC समाउर पर 04, CHC खड्डा पर 14, CHC सुकरौली पर 08, CHC विशुनपुरा पर 10 अनुपस्थित मिले, मतलब ज़िले भर में कुल 87 कार्मिक अनुपस्थित पाए गये। जिसके बाद अनुपस्थित करमचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.
यहां बताना लाजमी होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग के एक बार हड़कंप मच गया है। वही लापरवाह कर्मियो की सांसे टंग गई है।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…