सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली सहित आसपास के क्षेत्रों में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया इस मौके पर लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही उनके द्वारा बताए गए विचारों पर चर्चा करते हुए रास्ते पर चलने की बात कही। लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ा धन शिक्षा है। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।इसलिए एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चों को अवश्य शिक्षित करें। इसी शिक्षा के बल पर ही बाबा साहब ने समाज के गरीब, निराश्रित लोगों को एकाधिकार दिलवाया। ताकि सर्वसमाज की स्थापना हो सके।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप, सभासद कौशल कुमार, राममिलन यादव, वरुण जायसवाल,राजेश गुप्ता,अंकित मद्धेशिया दिग्विजय चौहान,महिपाल सानू गुप्ता गंगेश भारती श्यामकरण पांडेय, दुर्गेश यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…