Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement

पटहेरवा: गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग नौ लाख की सम्पत्ति जब्त

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Apr 4, 2024, 4:41 PM IST • अब तक 808 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पटहेरवा पुलिस ने एक माल वाहक पिकप को जिसकी अनुमानित कीमत लगभग नौ लाख रुपए बताए जा रहे है को संपति गैंगस्टर एक्ट की धारा में जब्त करने की कार्यवाही किया है।

कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त गंगा कुशवाहा पुत्र सूर्यबली निवासी कोईलसवा बई टोला उर्फ कोटवा मिश्र के द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से एक पिकप वाहन संख्या UP 52 AT 9602 कीमत लगभग (नौ लाख रुपये) को धारा 14(1)उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

Advertisement

जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा ,वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव, हे0मो0 वीरा प्रसाद यादव , का0 विनोद कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi