News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं – विधायक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 14, 2025  |  8:14 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं – विधायक
  • पत्रकार निष्पक्ष होकर करें काम – संदीप त्रिपाठी

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा नगर पालिका के मंगलम मैरिज हाल में शनिवार को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील ईकाई हाटा के अध्यक्ष रामहजूर यादव की अध्यक्षता में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक की । बैठक के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा रहें।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। जो सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डाल कर लेखनी के माध्यम से भ्रष्टाचार, अन्याय और असमानता जैसे मुद्दों को उजागर करते है। वही लोगो को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने का काम करते है। विधायक ने हाटा में पत्रकारों के बैठक के लिए प्रेस क्लब हेतु एक कमरा मुहैया कराने का आश्वासन दिये। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कुशीनगर के जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष होकर कार्य करनी चाहिए । ताकि खबरो में पारदार्शिता बनी रहे । संगठन पत्रकार हित में हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने पत्रकारों को संगठन का आई कार्ड भी वितरित किया । बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष विरेश राय ने किया।

इस मौक पर पूर्वांचल प्रेस क्लब हाटा के तहसील अध्यक्ष रामहजूर यादव, तहसील अध्यक्ष कसया अजय तिवारी, महामंत्री कसया अनिल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कसया शैलेश सिंह, महामंत्री हाटा अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गंगा सागर शुक्ल, डॉ. मनीष चन्द्र उपाध्याय, अनिल कुमार दूबे, वृजभूषण मिश्र, राजेन्द्र गुप्ता, रमेशचन्द्र जायसवाल, आरूष पाण्डेय, मनीष तिवारी, शिवाकान्त पाण्डेय, सरताज आलम, आदित्य मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking