News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीड़ित के खाते से कटे 50 हजार रूपये साइबर हेल्प डेस्क ने कराया वापस

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 25, 2025  |  7:49 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीड़ित के खाते से कटे 50 हजार रूपये साइबर हेल्प डेस्क ने कराया वापस WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क खड्डा पुलिस की टीम ने खड्डा निवासी पीड़ित व्यक्ति के आनलाईन शिकायत पर 50 हजार रूपए उन्हें समन्वय स्थापित कर वापस कराया। पैसा प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

खड्डा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 लोहिया नगर निवासी राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव द्वारा गलती से गैर जनपद फतेहपुर (यूपी) के निवासी एक व्यक्ति के खाते में 50 हजार रूपए भेज दिया गया। पैसा उक्त फतेहपुर निवासी व्यक्ति के पास चले जाने व वापस न करने के बाद आनलाईन साईबर शिकायत प्राप्त हुआ। साइबर हेल्प डेस्क खड्डा द्वारा उक्त व्यक्ति से सम्वन्य स्थापित कर शनिवार को आवेदक के खाते से कटे 50 हजार रूपए पीड़ित के खाते में पैसा वापस कराया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक खड्डा हर्षवर्धन सिंह, उप निरीक्षक रोहित सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमन कुमार गुप्ता शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking