News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता हेतु पूर्व विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 22, 2025  |  7:00 PM

352 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता हेतु पूर्व विधायक ने सीएम को लिखा पत्र WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन युवकों की दर्दनाक मौत से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि गत 20/21 – 04- 2025 की रात्रि में खड्डा- पडरौना राष्ट्रीय मार्ग पर भुजौली शुक्ल गाँव के पास वाहन दुर्घटना में रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायनपुर चरगहां एवं कुसम्हां विकास खंड मोतीचक/ रामकोला, तहसील हाटा/ कप्तानगंज जनपद – कुशीनगर के हरेंद्र मद्धेशिया, रंजीत मद्युधेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया , योगेन्द्र मद्धेशिया निवासी नारायनपुर चरगहां तथा भीम यादव ग्राम कुसम्हां टोला गुरचिहा की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों की उम्र 22 से 30 वर्ष के मध्य की है और सभी युवक परिवार के कमाऊ सदस्य थे। सभी पीड़ित परिवार को मदद की दरकार है।

पूर्व विधायक श्री राव ने सीएम से सड़क हादसे में मारे गये युवकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए अनुरोध किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking