रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा गाँव निवासी अन्नू यादव उम्र 16 वर्ष की कपड़ा प्रेस करते समय विद्युत की चपेट में आ जाने से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाला छपरा निवासी अन्नू यादव पुत्र रामहरख यादव उम्र 16 वर्ष बुधवार को अपने घर में कपड़ा प्रेस कर रहा था कि प्रेस के नंगे तार के सम्पर्क में आ गया। विद्युत करेंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया, उसकी हालत खराब देख परिजनों ने आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है ।
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…