Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

रामकोला: भाजपा किसान मोर्चा का बैठक हुआ सम्पन्न

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Feb 7, 2024, 4:08 PM IST • अब तक 343 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल रामकोला की ग्रामीण परिक्रमा कार्यक्रम के तहत भाजपा रामकोला के कार्यालय पर बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिलाल कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप यादव रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सभी किसान परिवार से जुड़ें है और कृषि ही हमारा मुख्य व्यवसाय है। वर्तमान में मोदी सरकार किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, कृषि अनुदान  के साथ ही गन्ना मूल्य वृद्धि कर रही है। हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि मोदी सरकार की सभी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाये, इसके लिए ग्रामीण परिक्रमा कार्यक्रम सुनहरा अवसर है। जिला उपाध्यक्ष यादव ने कहा कि इस बार पार्टी 370 पार का नारा दे रही है इसको वास्तविक रूप देने में हमें लगना होगा। इसके लिए सरकार जो योजना चला रही है उसे जन-जन तक पहुचायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह एवं संचालन कुलदीप सिंह ने किया।

Advertisement

इस दौरान सतेंद्र सिंह, राजेश राय, जितेंद्र गोविंद राव, मोती चंद, उदयभान प्रताप राव, काशीनाथ यादव, कुलदीप,भरत खरवार, खुशीहाल चौरसिया सहित आदि मौजूद रहे। 

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi