रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थानाक्षेत्र के धुंआटीकर (चित्रगुप्त नगर) में रविवार की भोर में एक 20 वर्षीय युवक ने प्रेमिका द्वारा बात न करने पर नाराज होकर अपने ऊपर हंसिये से हमला करके आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को लेकर परिजनों ने तत्काल सीएचसी रामकोला पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना मिलने ही बिना देर किये मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के धुवांटीकर (चित्रगुप्त नगर) निवासी प्रद्युम्न किसी लड़की से प्रेम करता है, पिछले चार- पांच दिनों से वह लड़की उससे बात नही कर रही थी। जिसको लेकर रविवार की भोर में युवक ने अपने घर पर ही अपने गर्दन पर हंसुवा से वार कर लिया। परिजनों ने पहले समझा कि किसी ने उसके ऊपर हमला कर दिया है। चीखने -चिलाने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सीएचसी रामकोला लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह घायल युवक के घर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है।
उन्होंने बताया कि उसने बातचीत में यह जानकारी दी है कि एक लड़की द्वारा चार- पाच रोज से बातचीत बंद कर देने की वजह से उसने यह कदम उठाया था।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…