News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: इंटर की छात्रा एक दिन के लिए बनी बीडीओ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 23, 2021  |  7:00 PM

1,287 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: इंटर की छात्रा एक दिन के लिए बनी बीडीओ WhatsApp
Responsive image
  • पद पर रहते गांव की बुनियादी समस्याओं का।समाधान किया जा सकता है-अंजलि

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शासन के निर्देश के अनुपालन में मिशन शक्ति के अंतर्गत रामकोला ब्लाक क्षेत्र के पपउर निवासी अंजलि एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी के रूप रामकोला खण्ड विकास अधिकारी बनी। अंजली भारती ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि सिविल सेवा में जाने के मेरे सपने को बल मिला है। प्रशासनिक कुर्सी पर बैठने के बाद गांव की समस्याओं का समाधान कैसे हो।इसके लिए तरह-तरह के विचार मन मेंं उपजने लगे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान तथा उनके स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन के निर्देश पर ब्लाक क्षेत्र के पपउर गांव निवासी सहायक अध्यापक सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री अंजली भारती शुक्रवार को रामकोला ब्लाक में एक दिन के लिए बीडीओ पद से नवाजा गया।अंजलि का कहना था कि सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद थोड़ा घबराहट तो हो रहा था लेकिन बहुत अच्छा लगा। उसने कहा कि गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाए। गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बीमारियां फैलने का डर रहता है।उसने बताया कि गांव की बुनियादी समस्याओं का समाधान कर गांव को खुशहाल बनाया जा सकता है ।अंजलि ने बताया कि सर्व प्रथम खंड विकास अधिकारी रामकोला ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय कराया तथा उनके विभागों और कार्यो के विषय में बताया। उसने कहा मेरी इच्छा है कि सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर देश और समाज की सेवा करू। सरकार के ऐसे अभियानो से हम जैसे छात्राओं में उत्साह बढ़ेगा।अंजलि ने हाई स्कूल की परीक्षा में 86.83 प्रतिशत अंंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन की थी। वर्तमान में वह जनता इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है और सिविल सेवा में जाना चाहती है उसने बताया कि सरकार की इस मिशन से हमारे सपने साकार होने के हौसले बुलंद हुए है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking