News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला : सुभासपा कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक सम्पन!

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 8, 2022  |  9:49 PM

829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला : सुभासपा कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक सम्पन! WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। सुभासपा कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक शनिवार को नगर के रामकोला रोड स्थित एक मैरेज हाल में हुई।जिसमें पार्टी की नीतियों और आगामी विधानसभा चुनाव पर विशेष चर्चा की गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा 2017 विधानसभा में भाजपा को बहुत ही उम्मीद के साथ सरकार में लाया गया था जो अपने वादों पर खरा नहीं इसको उखाड फेंकने के लिए कमर कस लिया गया है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है डीजल और पेट्रोल की कीमत शतक पार कर चुका हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मोदी सरकार रेल हवाई अड्डे बंदरगाह सहित दर्जनों उपक्रमों को बेच रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं देश और प्रदेश की सरकार गूंगी और बहरी बनी हुई है आए दिन लूट हत्या घटनाएं घटित हो रही हैं थाने बिक रहे हैं जिसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता जबाब देगी। अब सुभासपा का गठबंधन समाजवादी पार्टी से हुआ है जिसके साथ आगामी 2022 विधानसभा चुनाव उत्तरप्रदेश में मजबूती से लड़ने का काम किया जाएगा। कार्यकर्ता अब तन मन धन से लग जाए और समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल के रूप में लगकर प्रदेश में नयी सरकार बनाने का काम करें।

रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान मजदूरों नौजवानों को लूटने का काम किया है उत्तर प्रदेश से सरकार को हटाने का बिगुल बज गया है 2022में योगी सरकार को उरतने करने का काम किया जाएगा और उसके बाद प्रदेश में सपा और सुभासपा सरकार का गठन होगा।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव संतोष पाण्डेय व संचालन ओमप्रकाश राजभर ने किया। बैठक को ध्रूप राजभर प्रफुल्ल कुमार चौबे ओमकार राजभर लालमन राजभर आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान मुन्द्रिका चौबे शीला चौधरी इंद्रावती देवी इन्द्रेश यादव बांके लाल राजभर धूव देव राजभर श्याम देव राजभर अनिल राजभर वीरेंद्र गौड़ के.के. यादव धीरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking