News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष एक व्यक्ति की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 18, 2023  |  8:20 PM

1,441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष एक व्यक्ति की मौत WhatsApp
Responsive image

Advertisement

  • घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम- टेकुआटार (पुरानी बाजार) में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक व्यक्ति मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद आरोपी घर से फरार है तथा गाँव में दो थाने की पुलिस तैनात है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह व सीओ खड्डा सन्दीप वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किये।रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के साथ ही कसया एसएचओ आशुतोष तिवारी मयफोर्स घटना स्थल पर उपस्थित रहे। अपर एसपी श्री सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रामकोला थाने में पूछताछ की जा रही है।

   प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को  टेकुआटार पुरानी बाजार में ग्रामवासी लल्लन गोंड पुत्र विश्वनाथ गोंड उम्र 55 वर्ष अपने मकान का निर्माण करा रहे थे कि उनके पड़ोसी लक्ष्मण मद्धेशिया पुत्र स्व0 जवाहर मद्धेशिया व उनके परिवार के लोगों ने अवैध निर्माण की बात कहकर उनसे कहासुनी करने लगे, धीरे-धीरे बात बढ़ गयी तथा दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी- डंडे व ईंट पत्थर के साथ धारदार हथियार से भी वार होने लगा। इस दौरान लल्लन गोंड़ को गम्भीर चोटें आई और वह लहुलहान होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर मौके से फरार हो गये। लल्लन की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking