रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत धर्मसमधा गांव स्थित स्वर्गीय रामादेवी महाविद्यालय के सभागार में चल रहे नोडल अध्यापकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षकों द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के शिक्षण पद्धतियों पर विशेष जानकारियां दी गई।
प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने तथा उनका पंजीकरण करने के विषय में जानकारी देने के साथ ही साथ बच्चों के मानसिक क्षमता के आधार पर कक्षा का निर्धारण और पढ़ाने की विधियों को विस्तार से बताया । सत्र 2021-22 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चल रहा है। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रशिक्षक दिनेश कुमार चौबे, त्रिलोकी प्रसाद, योगेंद्र शुक्ला, लाल प्रताप सिंह ने नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक आरिफ लारी ने किया ।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, शिक्षक राकेश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, अशोक मद्धेशिया, अवनीत सिंह, विनोद सिंह, राजेश दूबे, विरेंद्र राव, जटाशंकर सिंह, मुरारी कुशवाहा , विजय गुप्ता, संजय यादव, जमाल अहमद सहित भारी संख्या में नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…