News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: थाना समाधान दिवस में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण, निराश लौटे फरियादी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 11, 2021  |  6:00 PM

883 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: थाना समाधान दिवस में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण, निराश लौटे फरियादी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाने में एसएचओ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नही हुआ और फरियादी मायूस होकर अपने घर लौटे। यही कारण है कि लोगों का समाधान दिवस से अब मोह भंग होता जा रहा है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

शासन के मंसा के अनुरूप माह के प्रत्येक सप्ताह सभी तहसीलों व थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमे एक ही जगह विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं का समाधान के लिये सार्थक कार्यवाई की जाती है। परन्तु धरातल पर अधिकारियों के रुचि नही लेने के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस मात्र कोरम पूर्ति ही रह गया है। इसका जीता जागता सबूत महीने के दूसरे शनिवार को रामकोला थाना में देखने को मिला।समाधान दिवस में आये समस्याओं का निस्तारण न होने से भूमि विवाद से सम्बंधित समस्याओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं।रामकोला थाना में एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह की देख रेख में थाना समाधान दिवस में कुल 9 मामले आये जिसमें से एक पुलिस व 8 राजस्व से सम्बंधित रहे लेकिन मौके से एक भी प्रकरण का समाधान नहीं हुआ।समाधान दिवस में लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता ,मुकुट बिहारी,दिलीप सिंह,सुधीर गुप्ता ,राहुल सिंह ,प्रदीप कुमार,राकेश तिवारी,रमायन प्रसाद ,नीरज दुबे ,सुरेंद्र प्रजापति, सुनीता निगम व संजू पासवान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking