News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: संघ के तत्वावधान में निकला तिरंगा यात्रा, महिलाओं ने उतारी भारत माता की आरती

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 17, 2021  |  9:21 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: संघ के तत्वावधान में निकला तिरंगा यात्रा, महिलाओं ने उतारी भारत माता की आरती

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में स्थित हरेराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को संघ के तत्वाधान में आजादी के बलिदानियों को याद करने के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके साथ ही बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

आज की हॉट खबर- रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका...

शुक्रवार को संघ के तत्वावधान में हरेराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीगंज के प्रांगण में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेफ्टिनेंट अवधेश पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालय के कैडेट्स ने बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली।लोगों ने तिरंगा यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया। पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई ने कहा कि पूरे देश में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के बलिदानियों को याद किया जा रहा है। 1971 की भारत बांग्लादेश युद्ध हो या 1999 का कारगिल विजय सैनिक की वीरता को याद किया जा रहा है। 130 मीटर का तिरंगा झंडा व रथ आकर्षण का केंद्र रहा। बाजार के पांच जगहों पर महिलाओं ने भारत माता की आरती उतारी। कार्यक्रम का आयोजन खंड कार्यवाह यशपाल सिंह एवं राकेश पांडेय ने किया था व संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को राधेश्याम दीक्षित, अवधेश पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 हरिगोविन्द मिश्र,राजेश,गौरव प्रताप, संजय, विनय गोंड, फूलबदन कुशवाहा, अनूप चौधरी, सतीश मौर्य, संजय जायसवाल, विनोद भारती,दीपक कुमार,गुड्डू, मुरलीधर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू…

रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने
रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की…

थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान
तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

कुशीनगर । आगामी त्योहारों, बढ़ती आवाजाही और कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद की पुलिस लगातार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking