रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के सपहा निवासी अलीमुहम्मद पुत्र जलालुद्दीन उम्र 30 वर्ष व सरताज पुत्र अलादीन उम्र 22वर्ष बाइक से गांव से रामकोला जा रहे थे अभी वे पिड़ारी गांव के भोदसी टोले के समीप ड्रेन के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान मिट्टी लदे ट्राली को लेकर ट्रैक्टर पिच सड़क पर चढ़ रहा था। ट्रैक्टर से बाइक को ठोकर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अलीमुहम्मद को रेफर कर दिया गया ।परिजन अलीमुहम्मद को मेडिकल कालेज ले गए।
इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…