रामकोला/कुशीनगर | अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान आप्रेेेशन तमंचा के अन्तर्गत रामकोला पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सोमवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे रामकोला प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक विशाल कुुुमार सिंह हमराही कर्मचारीगण के साथ थाना क्षेत्र के कसया मार्ग के मथौली रोड पर पहुँचे और मुखबिर खास के इशारे पर घेराबंदी कर स्थानीय थाना क्षेत्र केे उर्दहा नं02निवासी शातिर अपराधी प्रवीण यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुई।यह कार्यवाही पुलिस कप्तान कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा खड्डा क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह के कुशल मार्ग में चलाये जा रहे आप्रेशन तमंचा के तहत की गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मु0अ0सं0195/2021धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।गिरफ्तारी केे दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 रामचन्दर सिंह यादव,हे0 का0 दिलीप कुमार सिंह,हे0 का0 अजय कुमार सिंह, का0 उपेन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…