रामकोला/कुशीनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चलाये जा रहे अभियान के तहत गुुुरूवार को एक वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र के अमवा बाजार नहर के पास से गिरफ्तार की। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप पुत्र राजेन्द्र उम्र लगभग 19 वर्ष थाना क्षेत्र के कुसम्हां गाँव का निवासी है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से रियल व विवो कम्पनी की मोबाइल बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा मु0अ0 सं0 285/2023 धारा 457/380 /411 भा0द0वि0 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी रही।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह,उ0नि0 नबीस अहमद,हे0का0 राजनाथ सिंह,हे0का0 प्रदीप सिंह, का0 राहुल सिंह मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…