News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पाँच अगस्त का दिन रहा राशन लाभार्थियों के नाम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 5, 2021  |  1:27 PM

997 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पाँच अगस्त का दिन रहा राशन लाभार्थियों के नाम
  • राशन की दुकानों पर ‘अन्न महोत्सव’ का हुआ आयोजन , राशन लाभार्थियों ने पीएम मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण सुना

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गुुुुरूवार को उचित दर की दुकानों पर ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन किया गया तथा सभी उचित दर की दुकानों पर प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ और राशन लाभार्थियों को राशन के साथ टिकाऊ बैग देकर सीएम योगी आदित्यनाथ के अभियान‘अन्न महोत्सव’की शुरूआत की गई तथा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक भी दिया गया।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

ग्राम- कुसम्हां टोला-चकिया में उचित दर विक्रेता गोविन्द के वहां आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम का प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, अजय कुमार सिंह नन्हें ,राजीव सिंह ,विनय सिंह, परमेन्दर राव,नंदलाल गोंड, अकमल अली सहित गांव अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित होकर शुभारंभ कराये ।इस दौरान नोडल अधिकारी के रूप में चकिया प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक चन्द्रभान भी मौजूद रहे।इसी तरह रामकोला नगर में सतीश केडिया व रत्नेश के राशन की दुकान पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, चेयरमैन रमिता देवी,चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव, नरसिंह गोविन्द राव,सभासद हर्ष कुमार सूरी, शम्भू जायसवाल,संतोष जायसवाल, नागेश्वर पाण्डेय,आनंद सिंह, संजय सिंह आदि ने शुभारंभ कराया।इस अवसर पूर्व विधायक श्री राव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हर गरीब तक पहुंचे, इस मकसद से 5 अगस्त दिन गुरूवार को प्रदेश सरकार ‘अन्न उत्सव’ के रूप में एक बड़ा आयोजन की गयी है , जिसमें प्रदेश के करीब 80 लाख से एक करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री का मार्ग दर्शन मिले।

उचित दर की दुकानों पर लगाए गए टीवी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के उचित दर दुकानों पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन के सजीव प्रसारण के लिए टेलीविजन सेट स्थापित किये गये थे और अन्न महोत्सव’ का शुभारंभ कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 100 लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking