News Addaa WhatsApp Group link Banner

रिश्वत लेते महिला दरोगा गिरफ्तार,मुकदमे से नाम निकालने के लिए दस हजार रुपए ले रही थी घुस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:
Published on: Nov 22, 2024 | 6:33 PM
2619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

रिश्वत लेते महिला दरोगा गिरफ्तार,मुकदमे से नाम निकालने के लिए दस हजार रुपए ले रही थी घुस
News Addaa WhatsApp Group Link

गोरखपुर । भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर ने एक महिला उप निरीक्षक को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा हैं। थाना एंटी करप्शन गोरखपुर मंडल के गोरखपुर इकाई आगे के विधिक कार्यवाही ने जुटी है।

आज की हॉट खबर- सेवरही : प्रेम प्रसंग में हुई थी अनिल की हत्या,...

भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि गोरखपुर जनपद के थाना पिपराइच अंतर्गत ग्राम बेला सेमरहवा टोला निवासी श्रीमती उर्मिला पत्नी गोरख ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई को यह शिकायत दर्ज कराया गया कि एक मुकदमे से मेरे पुत्रियों का नाम निकालने के लिए विवेचना कर रही पिपराइच थाना पर तैनात महिला उप निरीक्षक अंकिता पांडेय द्वारा दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही हैं।

शिकायत को संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर ने महिला निरीक्षक श्रीमती निर्मला यादव,निरीक्षक शिव मनोहर यादव के नेतृत्व में एक टीम बना कर पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला कांटा बाजार में स्थित पुलिस बूथ से उक्त महिला उप निरीक्षक को दस हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचने में कामयाबी पाई हैं।

Topics: अड्डा ब्रेकिंग

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking