News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब कुशीनगर की नई कार्यकारिणी गठित: अजय सिंह अध्यक्ष एवं विजय गुप्ता बने सचिव 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2025  |  7:37 PM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर की नई कार्यकारिणी गठित: अजय सिंह अध्यक्ष एवं विजय गुप्ता बने सचिव  WhatsApp

कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के 2024-25 सत्र-समापन समारोह के साथ ही नए सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार की रात कसया-कुशीनगर स्थित होटल कलश में संपन्न हुआ। इस समारोह में सर्वसम्मति से अजय सिंह को अध्यक्ष और विजय गुप्ता को सचिव चुना गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में रोटरी के सचिव अजय सिंह ने विगत सत्र के कार्यक्रमों और गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रोटरी का सत्र प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से 30 जून तक संचालित होता है, जिसमें क्लब स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक नई कार्यकारिणी गठित होती है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने अपने संबोधन में कहा, रोटरी का लोकतांत्रिक ढांचा काफी मजबूत है, जिसके कारण पिछले 120 वर्षों से यह संस्था वैश्विक मंच पर सामाजिक कार्यों में अपनी धाक जमाए हुए है। उन्होंने रोटरी के सक्रिय सदस्यों को विगत सत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
सत्र 2025-26 के लिए रोटरी क्लब कुशीनगर की नई कार्यकारिणी का गठन निम्नलिखित रूप से किया गया जिसमें राकेश जायसवाल संरक्षक, वाहिद अली सह–संरक्षक, अजय सिंह अध्यक्ष, विजय गुप्ता सचिव, दिनेश यादव कोषाध्यक्ष, साहिल अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल उपाध्यक्ष, दुर्गेश चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, विजय कृष्ण द्विवेदी उपाध्यक्ष, डॉ. जे.के. पटेल उपाध्यक्ष, सदरे आलम सह–सचिव, अंजली खरवार सह–सचिव, अमरेंद्र नारायण सिंह सह–कोषाध्यक्ष, इम्तियाज आलम निदेशक (क्लब सेवा), महेंद्र तिवारी मोनू निदेशक (सामुदायिक सेवा), डॉ. पवन खरवार निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सेवा), रंजीत श्रीवास्तव निदेशक (व्यावसायिक सेवा), अश्वनी जायसवाल निदेशक (यूथ सेवा), हेमंत गर्ग सार्जेंट एट आर्म्स, विशाल शर्मा मीडिया प्रभारी, डॉ. सुनील सिंह सोशल मीडिया संयोजक, राजीव तिवारी रक्तदान संयोजक, अरुण वर्मा पर्यावरण एवं स्वच्छता संयोजक चुने गए। साथ ही तीन नए सदस्य आशीष अग्रवाल, आलोक जायसवाल एवं मनीष सिंह को पिन लगाकर रोटरी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने नई कार्यकारिणी के गठन पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, रोटरी एक अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जहां अतीत, वर्तमान और भविष्य के नेता मिल-जुल कर विविध सामाजिक दायित्व के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। अध्यक्ष अजय सिंह और सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में, क्लब आने वाले वर्ष में और भी अधिक प्रभावशाली कार्य करने की दिशा में अग्रसर होंगे।
इस अवसर पर संदीप रौनियार, अमित कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, गोपीचंद कसौधन, गोविंद सिंह, विजय सिंह, विनोद वर्मा, शिवजी जायसवाल, दीपेश सिंह, शशि सिंह, मनीष सिंह, कृष्णा मद्धेशिया, आशीष अग्रवाल, वैभव राव, वरुण यादव, हसमुद्दीन अंसारी, आनंद जायसवाल, आलोक जायसवाल सोनू एवं आदिल खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नए सत्र की कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking