News Addaa WhatsApp Group Join करें

सामाजिक कुंभ स्थल पर की सफाई, आयोजन समिति के सदस्यों ने हाथों में थामा झाड़ू

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 30, 2025  |  7:52 PM

547 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामाजिक कुंभ स्थल पर की सफाई, आयोजन समिति के सदस्यों ने हाथों में थामा झाड़ू WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। मौनी अमावस्या के अवसर पर छितौनी- बगहां रेल पुल के पास नारायणी तट पर लगने वाले तीन दिवसीय नारायणी सामाजिक कुंभ के मौनी अमावस्या के स्नान पर समापन होने के बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने संयोजक मनोज पांडेय व नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद के नेतृत्व में आस- पास के स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

पनियहवा पुल के पास कुंभ स्थल पर स्नान पर्व के बाद जगह- जगह स्थानों पर कूड़ा- करकट, पालिथीन आदि से गंदगी हो गई थी जिसे गुरुवार को कुम्भ संयोजक मनोज कुमार पांडेय एवं चेयरमैन अशोक निषाद की अगुवाई में हाथों में झाड़ू उठाकर साफ सफाई किया गया। संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा की किसी भी आयोजन के पूर्व व बाद में सफाई करना हमारे संस्कृति का हिस्सा है। और हम सभी को कार्यक्रमों के बाद से ऐसा अभियान चलाना चाहिए। कुंभ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील किया की मां नारायणी तट को स्वच्छ रखने में अपना विशेष सहयोग प्रदान करें।

नगर पंचायत अध्यक्ष व स्वागत समिति के अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा की अभियान चलाकर बिखरे हुए कूड़े और गंदगी को निस्तारित कराया जाएगा। कल तक पूरे कुंभ स्थल को स्वच्छ बनाया जाएगा। सफाई अभियान में राकेश निषाद, सुनील यादव, अजय साहनी, विजय कुमार, अभिनव सिंह, विकास सिंह, वीरेंद्र निषाद, अर्जुन यादव व मनोज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking