हाटा/कुशीनगर ।मंहगाई व भष्ठाचार के के खिलाफ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के कप्तानगंज चौराहे से भारी तादाद में पैदल मार्च निकाला।जो गोरखपुर चौराहे से होकर गौरी चौराहा, मुख्य बाजार, करमहा चौराहा होते कसया तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने सभा कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान श्री सिंह ने हर चौक पर स्थापित महात्मा गांधी सहित सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित सनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गया है। डीजल पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्म पदार्थों, बिजली, कपड़ा आदि आवश्यक जीवनपयोगी बस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।आम जनता का दिन चर्या डगमगा गया है। जहां सरकारी मशीनरियों द्वारा लूट खसोट जारी है वहीं भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार चरम सीमा पर है। उन्होंने अपने सरकार तथा अपने द्वारा कराये गये अभूतपूर्व विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि अगर खुशहाली और अमन-चैन कायम करना चाहते हैं तो भाजपा सरकार को हटा कर आने वाले 2022 के चुनाव में सपा फिर सत्ता में लावे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि धान की खरीद सिर्फ बिचौलियों की हो रही है।खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव की मन बना चुकी है। सभा को संबोधित करते हुए युवाजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मोहन व ने मंहगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ जम कर बरसे। संचालन सभासद प्रतिनिधि टीपू खां ने किया।
पैदल मार्च में ब्लांक प्रमुख रामकोला द्विग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण, उपेन्द्र यादव,पिंटू राव, हरेंद्र राव, सुहेल अहमद,दानिश खान,लालबचन तिवारी,सहबाज खान,फिरोज आलम, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…