News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा के संवेदन व अति संवेदनशील बूथों की एसडीएम ने किया समीक्षा, दिये निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 23, 2021  |  8:09 PM

851 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा के संवेदन व अति संवेदनशील बूथों की एसडीएम ने किया समीक्षा, दिये निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को एसडीएम खड्डा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की समीक्षा की। एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को लेकर तहसील प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा मतदाता सूची को दुरुस्त करने को लेकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है तो अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। गुरुवार को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में खड्डा तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी चार थानों के थानाध्यक्ष व संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र बताते चलें कि 329 विधानसभा खड्डा में मतदान के लिए 401 बूथ हैं।

एसडीएम ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में कुल 33 अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करा लें। संवेदन व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, सीओ शिवाजी सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह, नेबुआ गिरिजेश उपाध्याय, हनुमानगंज संतोष कुमार, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार सहित लेखपाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking