News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: मामूली नोंकझोक में चाकू मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2021  |  7:00 PM

1,159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: मामूली नोंकझोक में चाकू मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जनपद के सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया हाता में मामूली नोंकझोंक में एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवारीजन घायल युवक को लेकर सीएचसी तमकुहीराज लेकर गए। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। परिवारीजन मृतक का शव आरोपी के दरवाजे पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति उत्तपन्न हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम व सीओ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास करने लगी। उग्र परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल,एडिशनल एसपी ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

ये है पूरा मामला!

धुरिया हाता निवासी उमेश यादव (36) व धुरिया कोट निवासी विशाल यादव के घर के बीच दूरी 100 मीटर है। उमेश यादव के घर के बगल में विशाल किराने की दुकान चलाता है। उमेश यादव प्राइबेट बस का चालक था। शनिवार को उमेश यादव व विशाल के बीच किसी बात को लेकर मामूली नोंकझोक हुई और विवाद बढ़ गया। अचानक विशाल ने उमेश के पेट में चाकू से कई वार कर दिया और फरार हो गया। उमेश लहूलुहान होकर दरवाजे पर गिर गया। आनन फानन में परिवारीजन घायल उमेश को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी के बाद आरोपी युवक परिजनों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़ित परिजन मृतक के शव को आरोपी के दरवाजे पर ले आए और उसके घर के बरामदे में रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम एआर फारुखी, सीओ फूलचन्द्र की अगुवाई में सेवरही, विशुनपुरा, बरवा पट्टी, तरया सुजान व पटहेरवा की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी। लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को अहेतुक सहायता की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे एएसपी एपी सिंह ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिलाया। वही पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने पीड़ित परिवार से एक एक बिंदु पर चर्चा किया।उसके बाद किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking