खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है। इस फैसले से जिले सहित विकास खण्ड खड्डा के शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को शिक्षा मित्रों ने क्षेत्र के महेसरा विद्यालय पर एकत्र होकर अपनी खुशी का इजहार किया, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और प्रदेश सरकार का आभार ज्ञापित किया।
शिक्षा मित्रों ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब यूपी की भाजपा सरकार ने पूरा किया है उन्होंने 8 हजार रुपए की मानदेय बढ़ोतरी को ऐतिहासिक निर्णय बताया। शिक्षा मित्रों के अनुसार इस वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार का भरण पोषण आसान हो जाएगा। कुशीनगर जिले के शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल व जिला मंत्री जयकरन गुप्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर अप्रैल माह से बढ़ा हुआ मानदेय देने का फैसला अति सराहनीय है।
मानदेय वृद्धि पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में प्रमुख रूप से परशुराम यादव, अमित मिश्रा, सिद्धेश्वर तिवारी, मनोज राव, प्रमिला प्रसाद, अमेरिका प्रसाद,नीतू सिंह, पूनम गुप्ता, रविन्द्र चौबे, सविता चतुर्वेदी, अशोक गोविंद राव, शाविर अली आनन्दकर राव, रीमा भारती, उदय मल सिंह, सुभाष प्रसाद खरवार आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…