News Addaa WhatsApp Group Join करें

सिसवा गोपाल शिव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2025  |  7:55 PM

190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सिसवा गोपाल शिव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा WhatsApp
Responsive image
  • हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र 

खड्डा /कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल में शनिवार को शिव मंदिर पर आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के लिए गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर शिव मंदिर सिसवा गोपाल से होकर सारंग छपरा, सोहरौना खड्डा बाजार पकड़ी होते हुए भैसहा के नारायणी नदी के तट पर पहुची जहां यज्ञाचार्य के वैदिक मंत्रोचार के बाद कलश में नारायणी का पवित्र जल भरकर मदनपुर होते हुए सिसवा गोपाल यज्ञ परिसर में पहुंचा जहां सभी कलशो को स्थापित किया गया। भव्य कलश यात्रा में क्षेत्र के लोग गाजे- बाजे के साथ घोड़ा, रथ, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि साधनों से चल रहे जहां जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ में दिन में कथा प्रवचन और रात में रामलीला मंचन होगा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस दौरान आयोजन कर्ता रामजी कुशवाहा, यज्ञकर्ता आनन्द शरण शुक्ला, अध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल, फेकू साधु, उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान बबलू शर्मा, पूर्व जिपस संदीप श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह राज चौधरी, नंदलाल साधु दिनेश, निजामुद्दीन जगदीश चौधरी, दिवाकर रामवृक्ष गुप्ता, विनोद जायसवाल, विजय पासवान, सुधीर दुबे, रामानंद जायसवाल, अमरीश दुबे, पिंटू मोदनवाल, रामप्रताप यादव, पंकज जायसवाल सहित क्षेत्र के तमाम लोग महिलाएं, यज्ञ प्रेमी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking