News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ महावीरी डोल मेला : चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पैदल गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2025  |  7:21 PM

224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ महावीरी डोल मेला : चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पैदल गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ नेशनल हाईवे चौराहे पर आयोजित होने वाले महावीरी डोल मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं। सोमवार की देर शाम पुलिस चौकी बहादुरपुर प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल ने मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन के बीच सुरक्षा व शांति का एहसास कराया।

गश्त के दौरान प्रभारी अनुराग शर्मा ने ग्रामीणों, मेले में आए दूरदराज़ के व्यापारी-व्यवसायियों से संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी टिप्स साझा किए और उन्हें अफवाहों से बचने की सलाह दी।

बताते चले कि पैदल गस्त के क्रम में सघन चेकिंग और सख्त निगरानी तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस पैदल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा व उनकी टीम ने मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की। पुलिस बल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कुशीनगर पुलिस हर हाल में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पैदल गस्त के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही इसमें चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा के साथ उप निरीक्षक शशि कुमार, हेड कांस्टेबल नित्यानंद राठौर, आरक्षी कर्मवीर सिंह, आरक्षी संदीप गोड़, आरक्षी इंद्रसेन, आरक्षी सूर्यकांत, आरक्षी गुड्डू, आरक्षी लालाबाबू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी जवान मौजूद रहे।

चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की अपील :

मीडिया के माध्यम से चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने आमजन, व्यवसायियों और मेले में आने वाले दर्शकों से अपील की—
“महावीरी डोल मेला हम सबका साझा उत्सव है। आप सभी पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और आपसी भाईचारे का संदेश दें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस से साझा करें। अवांछनीय तत्वों पर सख्त निगरानी रहेगी और गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अखाड़ा के कार्यकर्ता संयम बनाए रखें, फूहड़ गीतों से परहेज करें और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking