कुशीनगर। जनपद के पटहेरवा थाना पर तैनात सिपाही विजय यादव को एक मामले में रिश्वत मागने की वायरल आडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बीती देर रात निलंबित कर दिया।
जानकारी हो प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी विजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।तथा आरक्षी विजय यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत थाना पटहेरवा में मुकदमा अपराध संख्या 451/22 पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement
हुई *कार्यवाही से इस प्रकार के छबि वाले पुलिस कर्मियों में खलबली मची है।*
सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.