Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

सुकरौली: बाईक की ठोकर से बालक की मौत

Chandra Prakash Tripathi
Jan 17, 2025, 12:04 PM IST • अब तक 525 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के बंचरा नहर रोड पर देर रात एक बाइक की ठोकर से 10 वर्षीय अंश पुत्र सूरज की मौत हो गई। बाईक के तेज रफ्तार होने से ठोकर के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर किनारे खड़े बाईक से टकरा कर घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से बंचरा नहर रोड पर एक 10 वर्षीय बालक अंश पुत्र सूरज ग्राम बेलवा बलुआ थाना अहिरौली नल से पानी भरकर सड़क पार कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक बुरी तरह घायल हो गया। साथ ही बाइक सवार भी किनारे खड़े बाइक और जनरेटर से टकरा गया।

Advertisement

लोगों द्वारा बच्चों को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया गया जहां डॉक्टरो ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। अपने दो भाइयों में अंश छोटा था जिसके पिता बाहर रहकर कमाते थे जबकि मां सुकरौली में किराए के मकान में रहती हैं।

Chandra Prakash Tripathi

रिपोर्ट: सुकरौली, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #सुकरौली
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi