News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: ईंट भट्ठे पर खड़ी दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 20, 2021  |  8:12 AM

671 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: ईंट भट्ठे पर खड़ी दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पंचायत सुकरौली निवासी सुनील गुप्ता की एचआर मार्का ईंट भट्ठे पर खड़ी दो ट्रैक्टरों की बैट्री बीते शनिवार की रात्रि में चोरी हो गई। नगर पंचायत सुकरौली अंतर्गत गणेशपुर में स्थित एम,आर मार्का ईट भट्टे का संचालन कस्बा निवासी सुनील गुप्ता द्वारा किया जाता है।बरसात के कारण ईट भट्ठा बंद पड़ा है, ईट भट्ठा बंद होने के कारण विगत महीनों से ही सभी ट्रैक्टरों को भट्ठे पर ही खड़ा किया गया है। भट्ठे पर खड़ी दो ट्रैक्टरों की बैट्री चोरों ने बीते शनिवार को चुरा लिया। जिसकी पंजीयन संख्या यूपी 53 एएस 0396 आयशर यूपी 53 बी एस 8475 स्वराज 724 है। जिसकी लिखित सूचना वाहन स्वामी ने मुकामी पुलिस को दी।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

अभी कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत सुकरौली स्थित नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर खड़ी ऑटो रिक्शा की बैट्री रात में चोरी हुई थी। चोरी की घटना उस समय हुई जब गाड़ी मालिक ऑटो रिक्शा को सर्विस रोड पर खड़ा करके रात में घर में सो रहा था। सुबह ऑटो रिक्शा के पास जाने पर पता चला कि ऑटो रिक्शा की बैट्री गायब है। और दूसरे ऑटो रिक्शा का डीजल पाइप कटा हुआ है और सारा तेल भी गायब है।नगर पंचायत सुकरौली निवासी पिंटू कश्यप तथा रामानंद ने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर अपने दरवाजे के सामने खड़ा किए थे,जिसकी बैट्री रात में चोरी हो गई थी। तथा ध्रुप सिंह की बैट्री चोरों ने खोलने की कोशिश की बैट्री ना खुलने पर डीजल पाइप काटकर सारा तेल निकाल लिए थे, जिसकी सूचना ऑटो रिक्शा मालिक ने पुलिस को मौखिक दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking