News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: कंटेनर ने मारी ठोकर, महिला की मौत…पति पत्नी दोनो बाईक से दवा कराकर हो रहे थे वापस

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 24, 2024  |  6:14 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: कंटेनर ने मारी ठोकर, महिला की मौत…पति पत्नी दोनो बाईक से दवा कराकर हो रहे थे वापस

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर की तरफ से वापस लौट रहे बाईक सवार पति पत्नी को एक ट्रक कंटेनर ने ठोकर मार दी। जिससे पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
ज्ञात हो कि सुकरौली के ठूठी चौराहे के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर की तरफ से नान्हू मुंडेरा थाना कप्तानगंज के रहने वाले पति पत्नी बाईक नंबर UP 57P 0256से वापस मेडिकल कॉलेज से दवा कराकर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर नंबर HR 38W 9537 ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी उर्मिला पत्नी राजकुमार ( उम्र 40 वर्ष) उछलकर ट्रक के सामने गिरकर पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

जबकि बाइक चला रहा युवक को हल्की-फुल्की चोटे आई। सूचना पर पहुंचे अपनी टीम के साथ सुकरौली चौकी इंचार्ज शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भिजवाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking