News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: स्थानांतरित शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 3, 2024  |  7:06 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: स्थानांतरित शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

सुकरौली। उपनगर के नेहरू इंटर कालेज के शिक्षक माधव सिंह का स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि व्यायाम शिक्षक माधव सिंह एक आदर्श शिक्षक रहे हैं। विद्यालय में अपने अल्प सेवाकाल में सदा विद्यालय के प्रति समर्पित रहे।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

इनके प्रयास से विद्यालय के बच्चों ने खेल के क्षेत्र में काफी सराहनीय प्रदर्शन किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने स्थानांतरित शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक लोकप्रिय शिक्षक होने के साथ साथ श्री सिंह संगठन के प्रति भी काफी निष्ठावान रहे हैं। इनके स्थानान्तरण से विद्यालय और संगठन का नुकसान हो रहा है लेकिन प्रसन्नता इस बात की है कि अपने मूल निवास के नजदीक के विद्यालय में जा रहे हैं। इनकी विलक्षण प्रतिभा का लाभ सुल्तानपुर जनपद के विद्यार्थियों को भरपूर मिलेगा।

डॉ. त्रिगुणानन्द मणि ने कहा कि इनका जैसा नाम है वैसा ही गुण है। मनोज कुमार शाही, सन्तोष कुमार दूबे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, इंद्रेश कुमार आदि शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रह्लाद कुमार गुप्ता ने किया। स्थानांतरित शिक्षक को विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्र व गौतम बुद्ध की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शम्भूनाथ गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद भारती, प्रमोद रजक, हरिशंकर राम, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, गजेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, लक्ष्मी मिश्र, गिरिजेश पांडेय, आमोद चतुर्वेदी, दिलीप कुमार सिंह, पूजा सैनी, अंकिता शुक्ला, आरपी सिंह, विश्वदीपक मिश्र, करूणेश श्रीवास्तव, परशुराम मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking