सुकरौली/कुशीनगर । विधानसभा हाटा क्षेत्र के मां मंझरिया देवी मंदिर से निकली गई भव्य कलश यात्रा। जो नव दिवसीय कथा का आयोजन किया गया है।
जिसके उपलक्ष्य में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं व युवतियां कलश लेकर मां मंझरिया देवी मंदिर से करमहा अग्रसेन, रामपुर सोहरौना से भड़गवा होते हुए मां मंझरिया देवी ताल में कलश भरा गया। वहां से जल लेकर आने के बाद कलश को मां मंझरिया देवी के यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे से यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ।जहा जगह जगह युवाओं द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
इस शुभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान,महेंद्र पासवान, आनन्द वर्मा,राजेंद्र वर्मा,मनोज मद्धेशिया,अमित चौरसिया,सचितानंद चौरसिया,मनीष सिंह,हरिओम सिंह,आदित्य सिंह,अभिषेक सिंह,दिवाकर पासवान,राहुल पासवान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…