सुकरौली बाजार/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुक्रुल्लाह अंसारी का जनपद में आगमन पर सुकरौली व ढाढा में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
शनिवार को जनपद आगमन पर सुकरौली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजनेति कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुक्रुल्लाह अंसारी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया। स्वागत करने वालों में विरेन्द्र सिंह सैंथवार, हीरालाल प्रजापति, बालकृष्ण मिश्र,शशि चौधरी, दिग्विजय चौहान,वीरु यादव, रामस्वरूप जायसवाल, सुरेन्द्र यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।इस दौरान राजनेति कश्यप ने स्वागत करते हुए कहा कि श्री अंसारी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…