News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: अंडर पास बनवाने के लिए जनता ने सौंपा मांग पत्र

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 26, 2024  |  7:34 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: अंडर पास बनवाने के लिए जनता ने सौंपा मांग पत्र

सुकरौली/ कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज के सामने आए दिन हो रहे जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं को आधार मानते हुए आसपास निवास करने वाली जनता ने अंडरपास बनाने की मांग पुनः की है। इसी क्रम में सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा हुई जनता ने वर्तमान सांसद कुशीनगर विजय दुबे को मांग पत्र सौंपा। सांसद ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को शासन तक पहुंचा कर जल्द ही अंडर पास बनवाने का कार्य किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

बताते चलें कि सुकरौली में नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अंडरपास की मांग पिछले कई सालों से चल रही है इसका आश्वासन वर्तमान सांसद विजय दुबे ने अपने पिछले कार्यकाल में ही दिया था। दूसरी बार फिर कुशीनगर की जनता ने उन पर भरोसा जताया और लोकसभा में जिले का सांसद बनाया। जिससे सुकरौली सहित आसपास के गांव के लोगों की एक उम्मीद जगी कि पिछले चुनाव में वादा किए हुए अंडरपास के आश्वासन की मांग अब पूरी हो सकेगी। ताकि सड़क पार करते हुए आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की जान जाने से भी निजात मिलेगी।इसके अलावा इस सड़क के आस पास बसने वाले पचासों गांवों से आने वाले स्कूली बच्चों, कामगारों मजदूरों राहगीरों आदि लोगो को यहा से सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है।आज ठूठी चौराहे पर स्थानीय ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप की अगुवाई में अंडरपास/ फुट ओवरब्रिज की मांग किया। लोगों का कहना है आए दिन इस जगह मार्ग दुर्घटना में मौत हो रही है।इस लिए अंडरपास फुट ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है।

इस दौरान विधायक मोहन वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह सिंह भीम,राजेश गुप्ता, वरुण जायसवाल, डा रबिश सिंह अंकित मद्धेशिया, जटाशंकर यादव,महेश मद्धेशिया, संजीव यादव, आनंद मोदनवाल, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता , राममिलन यादव, मोहन सिंह,सुभाष पांडे, अंकित मद्धेशिया,पन्नेलाल यादव, सत्यपाल शाही, संजय यादव, अरुण मद्धेशिया सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking