सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड संख्या 14 मे बने नगर पंचायत कार्यालय पर सुबह अधिक संख्या में एक साथ पहुँचे वार्डवासियो ने गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि लगातार वार्ड में सड़क पर जलजमाव, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण ना होना, विधुत व्यवस्था सहित अन्य जन समस्याओ का बार शिकायत करने के बाद समाधान ना होना बताया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पूर्व मे ग्राम सभा की जमींन पर बने कार्यालय का निर्माण तो हुआ लेकिन इससे आसपास के लोगों की समस्या बढ़ गयी । जल निकासी, जलजमाव, प्रकाश व्यवस्था, छठ पूजा स्थल जैसी अनेको समस्या वार्डवासियो द्वारा बताई गई।
नगरवासियो द्वारा कार्यालय पर ताला लगाकर धरने पर बैठे लोगों को सभासदो का भरपूर समर्थन मिला। नगर पंचायत के 15 वार्ड के 13 वार्ड के सभासद भी कार्यालय पर पहुँच कर नगरवासियो के साथ धरने पर बैठ गया। सभी सभासदो ने नगर पंचायत में हो रहे सभी कार्यो मे अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता सहित नगर अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही उनकी यह भी शिकायत रही कि उनके वार्ड मे मनमानी ढंग से कार्य चहेतो के द्वारा ही कराये जा रहे हैं। जबकि वार्ड सदस्य को सूचना भी उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की नियुक्ति, पेयजल , टेंडर, कार्यो मे अनियमितता जैसे तमाम मुद्दों पर विरोध किया।
समस्या के त्वरित निस्तारण के आश्वसन पर माने प्रदर्शनकारी: घंटो धरने पर भी जब नगर पंचायत के जिम्मेदारो द्वारा कोई सुध नहीं ली गई तो धरने पर बैठे लोग उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने लोगो को घंटो समझा बुझाकर कार्यालय का ताला खुलवाया। साथ ही प्रदर्शन करने वाले वाले लोगो से ज्ञापन प्राप्त करते हुए जल्दी ही समस्या के अतिशीघ्र समाधान कराने की बात कही। नगर अध्यक्ष द्वारा इस विरोध पर कहा गया की सभासद द्वारा उनके उपर मनमानी का आरोप गलत है।
राममिलन यादव, अर्जुन पटेल, चेतन यादव,सत्य प्रकाश गुप्ता,संजीव यादव,मोहन सिंह, जटाशंकर यादव,कमलेश सिंह, गंगाधर मिश्र,अवध राज यादव, सुनील पासवान,सुरेश यादव, दीपक जायसवाल, संतोष कनौजिया, ज्ञानी देवी, अमर सिंह,रमेश कुमार,जेपी सिंह,सभी सभासदों के साथ सैकड़ो महिलाएं व ग्रामीण भी धरने में शामिल रहे l
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…