सुकरौली/कुशीनगर। गन्ने की फसल में आग लगने से लगभग 15 डिसमिल फसल जल कर बर्बाद हो गई। बताते चलें कि ग्राम सभा देवतहा के सीवान मे दोपहर बाद जयकरन गुप्ता पुत्र राम अवतार के गन्ने के खेत से आग की लपटों को उठते देखा। शोर मचाने के बाद आग बुझाने के लिए दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। लेकिन तब तक लगभग 15 डिसमिल जमीन पर खड़ी फसल जल चुकी थी।
मौके पर पहुंचे लोगो ने बताया कि गन्ने के खेत के बगल में धान कटने के बाद बचे पुआल जलाने के कारण आग धीरे धीरे खड़ी फसल में पहुंच गई जिससे नुकसान हुआ।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…