सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में वार्ड संख्या 1 में रहने वाली राजकुमारी देवी पत्नी कैलाश उम्र लगभग 50 वर्ष की जलती पराली से झुलस जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया।
बताते चलें कि विगत एक सप्ताह पहले दोपहर में अपने खेत की तरफ गई महिला जलती पराली की चपेट मे आने से झुलस कर बुरी तरह घायल हो गई। जिसकी हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां कई दिनों से ईलाज के दौरान सोमवार रात में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…