News Addaa WhatsApp Group Join करें

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी:डा अमित राय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 26, 2022  |  6:08 PM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी:डा अमित राय WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर । मौसम में बदलाव के चलते इस समय लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता हैं, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शाम को पर्याप्‍त कपड़े पहनकर बाहर निकलें – डा. अमित राय

सीएचसी तमकुही के अधीक्षक डा. अमित राय ने बताया कि बदलते मौसम में इम्युन सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मामले बढ़ते हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों तथा बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी सर्द और कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, थकान जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए। साफ- सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ लेकर आता है। खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए। विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू ज्यादा लेना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं | ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाएं।

छींकते समय मुंह पर रूमाल जरूर रखें – डा. संजय कुमार

वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय कुमार ने बताया कि इस बदलते मौसम में तापमान के हिसाब से उचित कपड़े पहने। सामान्य तापमान के पानी से नहाएं व सुबह शाम की ठंड से बचें। उन्होंने बताया कि जिस चीज से आपको एलर्जी है, उसके प्रयोग से बचें। साथ ही सर्दी-जुकाम के शिकार लोगों का सामान इस्तेमाल करने और सीधे-सीधे संपर्क में आने से बचें। उन्होंने बताया कि आपसे किसी और को यह समस्या न हो, इसके लिए छींकते समय अपने मुंह पर रूमाल जरूर रखें।

खूब पानी भी पीना चाहिए, जिससे शरिर पर हमला करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म को शरिर से बाहर निकलने में मदद मिलाती है। वायरल में हरे पत्‍तेदार सब्‍जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking