तमकुहीराज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. छठे और सातवे चरण के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में सोमवार को भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने मैदान में उतरकर विधानसभा तमकुहीराज -331 भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के प्रत्याशी असीम कुमार के लिए वोट मांगा है। भोजपुरी के निरहुआ रिक्शा वाला फ़िल्म के अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के प्रत्याशी असीम कुमार के लिए रोड शो किया। भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने मतदाताओं से कमल निशान पर बटन दबाने की अपील कि। 331 विधानसभा तमकुहीराज के गलियारों में भोजपुरी अभिनेत्री का रोड़ सो युवा मतदाताओं में काफी जोश भर गया। युवा अपने बीच भोजपुरी अभिनेत्री को पाकर काफी उत्साह में देखे गये। भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए।
यहां से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन निषाद पार्टी के प्रत्याशी असीम कुमार के पक्ष में रोड शो के दौरान पाखी हेगड़े ने कहा कि 331 विधानसभा तमकुहीराज के लोगों ने इस बार असीम कुमार को विधायक बनाने का मन बना लिया है आप सभी भी कमल का बटन दबा कर असीम कुमार भारी मतों से विजय बनावे। वही अपने चहिते सुपरस्टार को देख भाजपा समर्थकों भी बहुत उत्साह देखे और मोदी-योगी के जय जय कार से अपने उत्साह को दिखाया।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…