News Addaa WhatsApp Group Join करें

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: अबैध अतिक्रमण पर एसडीएम ने चलवाया बुलडोज़र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2022  |  7:10 PM

1,623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: अबैध अतिक्रमण पर एसडीएम ने चलवाया बुलडोज़र WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। प्रदेश सरकार के आदेश के तहत शहरों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नाले से नाले तक का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र अंतर्गत शहर के तमकुही रोड रेलवे ढाला से बाजार रोड,दुर्गा मंदिर चौक, पुरानी बाजार तक प्रशासन का बुलडोजर गरजा। बुलडोजर देखकर तमाम लोगों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया और तमाम लोग पक्का निर्माण भी तोड़ने लगे।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

उपजिलाधिकारी तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव की अगुवाई में नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के लोग नगर पंचायत के नेतृत्व में तमकुही रोड रेलवे ढाला से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान बाजार रोड, दुर्गा मंदिर चौक से होते हुए पुरानी बाजार तक पंहुचा।

जब तमकुही रोड रेलवे ढाला के आगे बुलडोजर पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। सुबह 10 बजे निकली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सड़क की पटरी पर लगी दुकानों को हटवाया, नाली के ऊपर किया गया निर्माण तोड़वा दिया। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण किए गुमटी व खोमचों को हटवा कर सड़क खाली कराई गई। कुछ दिन पूर्व प्रशासन की चेतावनी के बाद सड़क की पटरी पर लगने वाली अधिकतर दुकानें बंद रहीं या फिर दुकानदारों ने खुद ही हटा लिया था। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि नाले के भीतर ही दुकान लगाएं। नाले के आगे का हिस्सा खाली रहेगा।

इस संबंध में एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को तमकुही रोड रेलवे ढाला से बाजार रोड,दुर्गा मंदिर चौक, पुरानी बाजार तक हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा उन्होंने ने आगे कहा की दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन उनके विरुद्ध सख्ती से पेश आएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking